आज खुश तो बहुत होंगे उमर अब्दुल्ला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आज खुश तो बहुत होंगे उमर अब्दुल्ला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 14 मार्च 2013
आज खुश तो बहुत होंगे उमर अब्दुल्ला
मित्रों,आप सब भी जानते हैं कि कल श्रीनगर में सीआरपीएफ के कैंप पर आतंकवादी हमला हुआ जिसमें 5 जबान शहीद हो गए। श्रीनगर में पदस्थ रहे एक अधिकारी के मुताबिक, बुधवार के हमले के वक्त 100 में से सिर्फ 10 जवानों के पास हथियार थे। इन्होंने हिम्मत दिखाकर दो हमलावरों को मार गिराया। अगर सभी के पास हथियार होते तो वे बाकी आतंकवादियों को भागने नहीं देते। मौत को लेकर बल के अफसरों और जवानों में खासा रोष है। केंद्रीय गृह सचिव आर. के. सिंह का भले ही कुछ भी कहें, लेकिन बल के आला ऑफिसरों का कहना है कि अगर जम्मू-कश्मीर सरकार को सीआरपीएफ से ड्यूटी करानी है तो उसे अपना वह आदेश वापस लेना होगा जिसमें जवानों से बिना हथियार काम करने को कहा गया है। सीआरपीएफ के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, श्रीनगर के पुलिस महानिरीक्षक ने पिछले महीने आदेश दिया था कि ड्यूटी के दौरान बल के जवान हथियार लेकर नहीं चलेंगे। अगर 100 जवान स्थानीय पुलिस की मदद पर जाएंगे तो सिर्फ 10 के पास ही हथियार होंगे। बाकी को लाठी-डंडे लेकर चलना होगा। इसके बाद से जवान बिना हथियार ड्यूटी कर रहे है। फैसले के पीछे यह तर्क दिया गया था कि स्थानीय लोगों को प्रदर्शन के दौरान ज्यादा नुकसान नहीं हो इसलिए सुरक्षा बलों को हल्के हथियार के साथ तैनात होना चाहिए।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
