टाटा कंपनी कब पिएगी छोटी पत्ती की चाय? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
टाटा कंपनी कब पिएगी छोटी पत्ती की चाय? लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 12 मार्च 2013
टाटा कंपनी कब पिएगी छोटी पत्ती की चाय?
मित्रों,अब तक मैं शब्दों में बात करता रहा हूँ लेकिन इस दफे मैं दृश्यों में बात करूंगा। दृश्य एक:-स्थान-घाटो,जिला-रामगढ़,झारखंड। प्रतिष्ठित टाटा इस्पात कंपनी की कोलियरी का एक मजदूर अपना वेतन प्राप्त करने आया हुआ है। पहले उसको 20 हजार मासिक मेहनताना मिल रहा था परंतु इस बार उसे हाथ आए हैं मात्र 5 हजार रूपए। जैसे कि कंपनी उनके साथ साँप-सीढ़ी का खेल खेल रही हो और उस खेल में उसके 99 पर पहुँच चुके वेतन को साँप ने काट लिया हो और उसका वेतन फिर से 1 पर आ गया हो। उसके पैरों तले की जमीन ही खिसक गई है। उसके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं। एक बेटी की शादी करनी है,घर का खर्चा भी चलाना है और दो बेटे जो राँची में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं को भी पैसा भेजना है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
