बिहार में पुलिस को रंगदारी नहीं देनेवालों की खैर नहीं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बिहार में पुलिस को रंगदारी नहीं देनेवालों की खैर नहीं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 29 मार्च 2013
बिहार में पुलिस को रंगदारी नहीं देनेवालों की खैर नहीं
मित्रों,ताजी घटना में रंगदारी में शराब नहीं देने पर नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में थानेदार ने दुकान के सेल्समैन की सरेबाजार गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना जिले के थरथरी थाने के अस्ता-खरजम्मा बाजार में सोमवार 25 मार्च की रात करीब दस बजे हुई। मृतक के मौसेरे भाई संजय यादव ने एफआईआर में कहा है कि थरथरी थाने का थानेदार रामप्रवेश सिंह सोमवार की रात गश्ती के दौरान दुकान पर आया और मनोज (अब मृतक) से दो कार्टन शराब देने को कहा। शराब देने से मना करने पर उसने तत्काल मनोज को गोली मार दी और फिर पुलिस जीप में बैठकर भाग गया।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
