संजय दत्त को नहीं मिलनी चाहिए माफी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संजय दत्त को नहीं मिलनी चाहिए माफी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 23 मार्च 2013
संजय दत्त को नहीं मिलनी चाहिए माफी
मित्रों,कई साल पहले मैंने दो खबरें पढ़ी-सुनी थी। पहली अमेरिका से थी और दूसरी इंग्लैंड से लेकिन दोनों ही नाबालिगों द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने से संबंधित थीं। पहली घटना में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति और तत्कालीन विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति जार्ज डब्ल्यू बुश की बेटी शराब पीकर गाड़ी चलाती हुई वाशिंगटन में स्थानीय पुलिस द्वारा पकड़ी गई थी। उस पर पुलिस ने जुर्माना किया था और उसकी जमानत देने स्वयं अमेरिका के राष्ट्रपति थाने गए थे। दूसरी घटना में इंग्लैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के पुत्र को इसी तरह के अपराध में रात हिरासत में गुजारनी पड़ी थी और सुबह में तभी वे घर जा पाए जब उनके प्रधानमंत्री पिता ने सदेह थाने में उपस्थित होकर जमानत दी। दोनों ही मामलों में बुश या ब्लेयर न तो नाराज हुए और न ही पुलिस अधिकारियों पर किसी तरह की धौंसपट्टी ही दिखायी। कानून का सम्मान किया और पालन भी किया। क्या ऐसा भारत में कभी हुआ है या होता है? अगर भारत में ऐसा नहीं होता है तो फिर यहाँ कानून का राज कैसे हुआ?
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
